कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार दर्जनों ग्रामीणों के साथ मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंच गया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।