बखोरापुर गांव में अजय कुमार सिंह के आवास पर भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पंच महापर्व दीपावली का अंतिम दिन होता है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए तिलक किया, पूजन किया और मिठाई खिलाई गई।