मिल्कीपुर के थाना क्षेत्र इनायतनगर निवासी दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो एक युवक ने बना लिया था। शिकायत के बाद पुलिस दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केश दर्ज कर छानबीन कर रही थी। गुरुवार अपराह्न 3बजे जानकारी मिली कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।