कोंच: रामनवमी पर आंती, काबर व देवरा बाजार में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा इलाका
Konch, Gaya | Mar 27, 2026 प्रखंड क्षेत्र के आंती, काबर एवं देवरा बाजार में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभायात्रा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न मार्गों से निकला।