समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की टीम ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
इंदवारा जितवारपुर की रहने वाली एक महिला को जिला उत्पाद विभाग की टीम ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।