सैफई: सैफई में समाजवादी पार्टी की PDA जन पंचायत एवं पखवाड़ा कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुआ शुभारंभ
Saifai, Etawah | Jan 31, 2024 सैफई में बुधवार की दोपहर करीबन 2 बजे समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाई जा रही PDA यात्रा के तहत ब्लॉक प्रमुख मृदुल यादव की अध्यक्षता में PDA जनसभा एवं पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के समाजवादी पार्टी समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वही क्षेत्र की जनता भी इस कार्यक्रम में पहुंची और समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जाना।