रानीवाड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत रानीवाड़ा में निकाली मोटरसाइकिल रैली।
Raniwara, Jalor | Mar 24, 2024 रानीवाड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप गतिविधियों के अंर्तगत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रानीवाड़ा उपखंड प्रशासन ने मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को उपखंड अधिकारी रमेशदेव एवं तहसीलदार रामलाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंचायत समिति से रवाना हुई जो कि शहर के गली मोहल्लों से निकाली गई एवं लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया।