रानीवाड़ा: शहीद दिवस पर रानीवाड़ा में प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
Raniwara, Jalor | Mar 23, 2024 रानीवाड़ा शहर की न्यू गोल्डन एजुकेशन विद्यालय में शहीद दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। फेरी को विधालय के निदेशक डायरेक्टर मंजीराम चोधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली शहर के हर गली मोहल्लों से डीजे की धुन के साथ निकाली गई। रैली में विधालय के छात्र-छात्राओं ने हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता की जय हो के नारे लगाते हुए रैली निकाली।