करनाल: नागरिक अस्पताल में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी समय पर नए होने से बच्चे की हुई मौत। पुलिस में दी शिकायत ।
Karnal, Karnal | Aug 31, 2024 नागरिक अस्पताल में बांसागांव की रहने वाली गर्भवती महिला की समय पर डिलीवरी ना होने से बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया। रात के समय सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,और परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी । परिजनों ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पर समय पर डिलीवरी न करने के आरोप लगाए हैं । फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।