कन्नौज: जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के स्वास्थ्य शिविर से 1397 मरीजों को मिला लाभ - सीएमओ
जनपद कन्नौज में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से मरीज को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला है। सीएमओ डॉ विनोद कुमार के मुताबिक रविवार को कुल 1397 मरीजों को लाभ मिला है।