बेगूसराय: नगर निगम की मनमानी के खिलाफ फुटकर दुकानदार 27 जुलाई को करेंगे प्रदर्शन, कार्यानंद भवन में हुई बैठक
नगर निगम की मनमानी के खिलाफ फुटकर दुकानदार 27 जुलाई को नगर निगम परिसर में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. यह बातें कार्यानंद भवन में बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कही. उन्होंने कहा कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर फुटकर दुकानदारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि बिना व्यवस्था किए इन लोगों को हटाना न्याय नहीं है.