पिलानी कस्बे में ज्ञान विहार स्थित विजय शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में 16 दिसंबर से आयोजित 49वीं जूनियर (महिला-पुरुष) राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 का सामारोहपूर्वक समापन हो गया। करीब एक सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु ने पहला, हरियाणा ने दूसरा व पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।