कटोरिया- बांका रोड स्थित आरपत्थर के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक के कुचलने से 26 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में उसका दस वर्षीय भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही