सिवनी के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शनिवार रविवार रात हुए हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।