जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार के दोपहर और शाम 5 बजे के बाद हुई बारिश से खेतों में पानी जमा होने लगी है, जिससे आलू और सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है। कई किसानों ने बताया कि बारिश के कारण धान की फसल को भी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।