तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनी जान: बाइक की चैन ठीक कर रहे रेलवे सुपरवाइजर को रौंदा, CCTV खंगाल रही पुलिस ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने रेलवे सुपरवाइजर राघवेन्द्र यादव की जान ले ली। घटना शंकरपुर स्टेडियम के पास सुबह 11:50 बजे हुई।