बलरामपुर: निषाद पार्टी के संवैधानिक रथ यात्रा के भगवतीगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
21 जनवरी मंगलवार दोपहर 3:00 बजे निषाद पार्टी के संवैधानिक रथ यात्रा का भगवतीगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निषाद पार्टी के नेता डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने सभी का अभिवादन किया, भगवतीगंज से रथ यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उतरौला के लिए रवाना हुई।