Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय कटनी में हुआ वृक्षारोपण

81.7k views | Katni Nagar, Katni | Jun 23, 2021

MORE NEWS

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर विविध गतिविधियां

🔳डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया सहभागिता

🔳कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार 12 अगस्‍त को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के संरक्षण में किया गया।

*दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं डॉ. एस. आर. रंगनाथन के शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया।

*पुस्तकालय को बताया ज्ञान का केंद्र*

          इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुस्तकालय को ज्ञान का केंद्र बताते हुए पुस्तकों को मनुष्य का सच्चा मित्र बताया। साथ ही छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

*पुस्तक प्रदर्शनी एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित*

          राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पुस्तक प्रदर्शनी, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पुस्तक समीक्षा गतिविधि प्रमुख रहीं। छात्राओं ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*रंगनाथन के योगदान से कराया परिचित*

          कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन परिचय तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए निरंतर पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*पठन संस्कृति विकसित करना रहा उद्देश्य*

          कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करना तथा पुस्तकालय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर विविध गतिविधियां 🔳डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया सहभागिता 🔳कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार 12 अगस्‍त को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के संरक्षण में किया गया। *दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं डॉ. एस. आर. रंगनाथन के शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। *पुस्तकालय को बताया ज्ञान का केंद्र* इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुस्तकालय को ज्ञान का केंद्र बताते हुए पुस्तकों को मनुष्य का सच्चा मित्र बताया। साथ ही छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। *पुस्तक प्रदर्शनी एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित* राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पुस्तक प्रदर्शनी, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पुस्तक समीक्षा गतिविधि प्रमुख रहीं। छात्राओं ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। *रंगनाथन के योगदान से कराया परिचित* कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन परिचय तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए निरंतर पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। *पठन संस्कृति विकसित करना रहा उद्देश्य* कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करना तथा पुस्तकालय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना रहा। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🔳हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीणों को किया प्रेरित

🔳13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा एवं हरियाली सखी यात्रा

🔳कटनी – मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विकासखंड बहोरीबंद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार 11 अगस्‍त को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डिहुंटा द्वारा ग्राम डिहुंटा में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई।

*ग्रामीणों को तिरंगे के सम्मान के लिए किया प्रेरित*

          बैठक में ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई और कार्ययोजना तैयार की गई।

*13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा एवं हरियाली सखी यात्रा*

          बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को ग्राम पंचायत डिहुंटा में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ एवं ‘हरियाली सखी यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

*बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद*

          कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, नवांकुर संस्था से मनोज कुमार, समिति के परामर्शदाता रामेश्वर पटेल, रामसिंग पटेल, धनीराम पटेल, सुरेंद्र चक्रवर्ती, अनिल कुमार, रामदास, गिरवर पटेल, उम्मेद पटेल, मानसिंह, रामकली बाई, सुनीता बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प*

          बैठक में ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही। यात्रा के माध्यम से गांव में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का निर्णय लिया गया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीणों को किया प्रेरित 🔳13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा एवं हरियाली सखी यात्रा 🔳कटनी – मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विकासखंड बहोरीबंद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार 11 अगस्‍त को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डिहुंटा द्वारा ग्राम डिहुंटा में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। *ग्रामीणों को तिरंगे के सम्मान के लिए किया प्रेरित* बैठक में ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की गई और कार्ययोजना तैयार की गई। *13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा एवं हरियाली सखी यात्रा* बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को ग्राम पंचायत डिहुंटा में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ एवं ‘हरियाली सखी यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। *बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद* कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, नवांकुर संस्था से मनोज कुमार, समिति के परामर्शदाता रामेश्वर पटेल, रामसिंग पटेल, धनीराम पटेल, सुरेंद्र चक्रवर्ती, अनिल कुमार, रामदास, गिरवर पटेल, उम्मेद पटेल, मानसिंह, रामकली बाई, सुनीता बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। *अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प* बैठक में ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही। यात्रा के माध्यम से गांव में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का निर्णय लिया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🔳सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

🔳होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई

🔳कटनी – शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच एवं दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए।

          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी गई।

*आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज*

          अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए।

          आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी*

          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

          कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई 🔳होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई 🔳कटनी – शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच एवं दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी गई। *आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज* अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी* जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🔳भूला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

🔳ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम

🔳कटनी  - ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भूला के सहयोग से नवांकुर संस्था प्रयास सेवा संगठन इमलिया-05 धरवारा, विकासखंड ढीमरखेड़ा द्वारा बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. श्री तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती बबीता शाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

*ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने किया प्रेरित*

          अभियान के दौरान समिति के सदस्यों, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से गांव का वातावरण देशभक्तिमय हो गया।

*स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद*

          कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है।

*राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश*

          कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।

*बच्चों और ग्रामीणों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी*

          कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भूला की सरपंच शिवलता सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित समिति सदस्य साविता यादव, नीतू सिंह, भूरी, मुन्नी बाई, कार्तिक सिंह, रामा यादव, रंजीत, झलक परमार, सुभद्रा, देरूपा, राधा, महेंद्र सिंह, सरदार सिंह, विकास सिंह एवं राविन्द यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*हर घर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प*

          कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं ग्रामीणों ने ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बच्चों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने अभियान को विशेष बना दिया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳भूला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक 🔳ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम 🔳कटनी - ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भूला के सहयोग से नवांकुर संस्था प्रयास सेवा संगठन इमलिया-05 धरवारा, विकासखंड ढीमरखेड़ा द्वारा बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. श्री तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती बबीता शाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। *ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने किया प्रेरित* अभियान के दौरान समिति के सदस्यों, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से गांव का वातावरण देशभक्तिमय हो गया। *स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद* कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। *राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। *बच्चों और ग्रामीणों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी* कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भूला की सरपंच शिवलता सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित समिति सदस्य साविता यादव, नीतू सिंह, भूरी, मुन्नी बाई, कार्तिक सिंह, रामा यादव, रंजीत, झलक परमार, सुभद्रा, देरूपा, राधा, महेंद्र सिंह, सरदार सिंह, विकास सिंह एवं राविन्द यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। *हर घर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प* कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं ग्रामीणों ने ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बच्चों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने अभियान को विशेष बना दिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🔳हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत तेवरी में निकली तिरंगा रैली

🔳विद्यार्थियों ने लगाए भारत माता और वंदेमातरम् के जयघोष, शाला परिसर में किया पौधरोपण

🔳कटनी – मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक संचालित ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी एवं नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

*देशभक्ति के नारों से गूंजा तेवरी*

          रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं शाला स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता, वंदेमातरम् एवं तिरंगे की आन-बान-शान के जयघोष लगाए। तिरंगा लहराते हुए निकली रैली ने ग्रामीणों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया।

*‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण*

रैली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शाला परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। रैली के समापन के बाद सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में सहजन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

*जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता*

          कार्यक्रम में सरपंच काजल रजक, जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश कुमार जैन, उपसरपंच सुशील कुशवाहा, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, लकी अमित अग्रहरि, पुरुषोत्तम सिंह, बसंत जायसवाल एवं लखन उपाध्याय सहित शाला परिवार की उपस्थिति रही।

*सफल संचालन एवं आभार*

          कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र सिंह तेवरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं शाला स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत तेवरी में निकली तिरंगा रैली 🔳विद्यार्थियों ने लगाए भारत माता और वंदेमातरम् के जयघोष, शाला परिसर में किया पौधरोपण 🔳कटनी – मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक संचालित ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी एवं नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। *देशभक्ति के नारों से गूंजा तेवरी* रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं शाला स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता, वंदेमातरम् एवं तिरंगे की आन-बान-शान के जयघोष लगाए। तिरंगा लहराते हुए निकली रैली ने ग्रामीणों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया। *‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण* रैली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शाला परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। रैली के समापन के बाद सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में सहजन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। *जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता* कार्यक्रम में सरपंच काजल रजक, जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश कुमार जैन, उपसरपंच सुशील कुशवाहा, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, लकी अमित अग्रहरि, पुरुषोत्तम सिंह, बसंत जायसवाल एवं लखन उपाध्याय सहित शाला परिवार की उपस्थिति रही। *सफल संचालन एवं आभार* कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र सिंह तेवरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं शाला स्टॉफ का आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय कटनी में हुआ वृक्षारोपण - Katni Nagar News