गभाना में रविवार को युवाओं ने विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए भव्य बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ दोपहर में एक बजे तहसील के पास स्थित मदनधाम कॉलोनी से हुआ। भगवा ध्वजों से सजी सैकड़ों बाइकों पर सवार युवाओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से समूचे नगर को गुंजायमान कर दिया।