बहराइच: बहराइच जनपद में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, दो अवैध अस्पताल किए गए सील
बहराइच जनपद में नोडल अधिकारी और अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध अस्पतालो के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने तेजवापुर क्षेत्र में चल रहे 3 चिकित्सालयों का निरीक्षण किया, जिसमें से 2 को बिना पंजीकरण संचालित होने पर सील कर दिया गया।