कोल: अलीगढ़ में बाइक सवार जीजा-साले को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में जीजा की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने की FIR
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के गांव शाहपुर ठठोई की बताई जा रही है। जहां बाइक सवार जीजा और साले को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी।ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है।इस हादसे में बाइक पर सवार जीजा और साले गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार जीजा मुनेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि साला नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।