महाराजगंज: हरखपुरा में जमीनी विवाद में पोते ने दादी की पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी फरार
शुक्रवार शाम 7:00 बजे घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा नौटंकी टोला में गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि जमीनी विवाद के चलते पोते ने अपनी दादी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिला जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय विष्णु चौहान पुत्र जनार्दन चौहान ने 65 वर्षीय शनिचरा देवी पत्नी स्व. जतन चौहान पर घर में ही हमला कर दिया