कटिहार: कटिहार के पीएण्डटी चौक पर कार की चपेट में आई महिला घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
पीएण्डटी चौक पर कार की चपेट में आने से महिला जख्मी हो गयी । यह मामला शाम पाँच बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।