छतरगढ़ थानाक्षेत्र की आरडी 585 स्थित खेत में एक साथ 20 गायें मृत मिली है। शुक्रवार शनिवार मध्यरात्रि को खुशी मोहम्मद की 20 गायें एक साथ मृत मिली है। मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मृत गायों के शवों का सेंपल लिए है। वहीं जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।