मंडीदीप में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जब महिला पैदल ड्यूटी पर जा रही थी। हाईवे पार करते समय तेज व लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पैर, सिर और चेहरे में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।