सारंगपुर: कलेक्टर से शिकायत के बाद उदनखेड़ी पहुंचे पटवारी, बालाजी नगर कॉलोनी की जांच कर बनाया पंचनामा, वैध दस्तावेज नहीं मिले
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा से बीते दिनों उदनखेड़ी बालाजी नगर कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की थी। जिस पर गुरुवार को करीब 2:00 बजे पटवारी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और जहां कॉलोनाइजर के पास वेध दस्तावेज नहीं मिले । पानी सड़क बिजली आदि की सुविधा भी नहीं मिली जिसे लेकर पंचनामा बनाया ।पटवारी ने कहा कि तहसीलदार को पंचनामा सौंपा जाएगा इसके बाद कार्यवाही होगी।