विद्यापति नगर: विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर छात्रों को प्रगति पत्रक दिया गया, मेधावी विद्यार्थियों को मेडल से सम्मानित किया गया
विद्यापतिनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम व प्रगति पत्रक वितरित किए गए। सोठगामा पंचायत के राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में प्रधान शिक्षक मो. मेराज की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। महादेव स्थान, बामौरा, बभन गामा सहित अन्य विद्यालयों में भी अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराया गया।