मंदसौर: मंदसौर में नारकोटिक्स टीम ने डॉ. संगतानी को नालछा माता मंदिर से पकड़ा, समाज और नेताओं के हस्तक्षेप पर छोड़ा
मंदसौर राजस्थान की नारकोटिक्स विभाग की टीम ने प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. डी.डी. संगतानी को हिरासत में लिया। डॉक्टर अपने परिवार के साथ नालछा माता के दर्शन के लिए गए थे, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया। सिंथेटिक ड्रग एमडी मामले में गिरफ्तारी की सूचना के बाद समाज के प्रतिनिधि तुरंत सक्रिय हुए। वे पहले कंट्रोल रूम और फिर राजस्थान के हतुनिया थाने पहुंचे।