अम्बाला: थाना अम्बाला शहर में दर्ज 10 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर किया जांच में शामिल
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 सिटी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क के पास से पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 10 ग्राम हेरोइन के साथ डेहा कॉलोनी के रहने वाले आरोपी सूरज को आज गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तेली मंडी अंबाला छावनी का रहने वाला प्रिंस भी शामिल है। जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।