अम्बाला: नर बलि के लिए कर दी व्यापारी की हत्या, एक परिवार के 3 लोग गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 अंबाला कैंट के प्रसिद्ध कारोबारी के कत्ल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है बता दे की 10 अप्रैल को महेश गुप्ता का शव डीआरएम ऑफिस के नजदीक एक घर से मिला था इस दौरान 4 लोगो को भी हिरासत में लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है, जानकारी देते हुए एसएचओ थाना पड़ाव दलीप कुमार ने बताया की महेश गुप्ता को तांत्रिक क्रिया के लिए नर बलि दी गई।