बेगूसराय: पावर हाउस स्थित बिजली कार्यालय में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन का मनाया गया 12वां स्थापना दिवस, डीएम ने किया उद्घाटन
पावर हाउस अवस्थित बिजली कार्यालय में रविवार की दोपहर 01:00 बजे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन का 12वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान संबोधित करते हुए डीएम ने विभाग की उपलब्धि, राजस्व वसूली में वृद्धि, स्मार्ट मीटर अभियान आदि पर बिंदुवार चर्चा की.