विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में 127 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण
विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा आहूत साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर स्वंय तमाम आवेदनों के निराकरणो की विभागवार पृथक-पृथक समीक्षा कर रहे थे। जिसमें विगत जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर निराकरण की अद्यतन स्थिति से अधिकारी अवगत कराया गया।