कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में रीवा नगर निगम एवं जिला अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों मेंसंचालित निर्माण कार्यों तथा योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में पूर्व से स्वीकृत विभिन्न मदों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से गुणवत्ता सहित पूर्ण कराएं।