परसिया: हनुमान मंदिर कोसमी में बाबा हनुमान का पीले फूलों से श्रृंगार, छह दिनों तक होगा आयोजन
छिंदवाडा मार्ग पर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कोसमी में मंगलवार को बाबा हनुमान का गुलाबी फूलों से श्रृंगार किया गया। गुलाबी फूलों से बने वस्त्र प्रतिमा को पहनाए गए। हनुमान जंयती तक छह दिनों तक लगातार महाभिषेक किया जाएगा। प्रतिमा का श्रंगार भी प्रतिदिन किया जाएगा। मंदिर समिति ने मंगलवार को दो बजे बताया कि रविवार को सफेद फूलों से श्रंृगार किया गया था।