बालोद: ट्रेन से कटकर मादा चीतल की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय झुंड आया चपेट में, पीएम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
बालोद जिले में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा चीतल की मौत हो गई। घटना बालोद–दल्लीराजहरा रेलट्रैक पर भैंसबोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि चीतल का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा चीतल बुरी तरह कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।