बाड़ी: बाड़ी के वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन
Bari, Dholpur | Jan 18, 2025 बाड़ी के वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर अलीगढ़ रोड स्थित बाड़ी में कुछ अज्ञात बदमाशों ने लोहे के सरिए से जानलेवा हमला किया। इस हमले में मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मित्तल के हाथ और पैर में सात फ्रैक्चर आए हैं।