बाड़ी: 15 दिन से नरकीय जीवन जी रहे कीड़ी मोहल्लेवासी, सीवर व पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं हुई
Bari, Dholpur | Jan 16, 2025 बाड़ी शहर के कीड़ी मोहल्ले में पिछले 15 दिन से लोगों का जीवन दूभर हो रहा है। इसकी वजह सीवर और पेयजल पाइप लाइन कार्य में ठेकेदार और संबंधित कार्मिकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही है। मोहल्ले की सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है और उससे निकली मिट्टी से अब कीचड़ हो रही है। साथ में घरों में जाने वाली कई पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी गई है और कई जो बची हैं, उनमें गंदा पानी