गोंडा। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरी कृपाल ग्राम पंचायत में मंगलवार शाम लगभग 7 बजे उदय मोबाइल शॉप के बगल अचानक एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने जैसे ही अजगर को देखा, आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।अजगर को देखकर दुकान संचालक उमेश जायसवाल भी भयभीत हो गए।