धार: गुणावद और तिरला में भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने SIR कार्यों का निरीक्षण किया, तिरला के बीएलओ की सराहना की
Dhar, Dhar | Nov 13, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने धार विधानसभा क्षेत्र के गुणावद एवं तिरला में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत जारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी ली।