सिमरबनी पंचायत में शुक्रवार दोपहर आग भड़क उठी,जिसमें एक हीं आंगन के दो घर जलकर राख हो गया। घटना इतनी तेज थी कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते,इससे पहले हीं आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूर्यानंद ऋषिदेव के कमरों में रखा पलंग,बिछावन,कपड़े,राशन,घरेलू सामान से लेकर नगद राशि तक सबकुछ खाक हो गया।