बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित पार्किंग यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार को बदमाशों ने गोली मार दी, सीओ तृतीय ने दी जानकारी
इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित पार्किंग यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार चावड़ गांव निवासी शेर सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।