मंगलवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद निवासी मुकुल कुमार ट्रॉली में गन्ना भरकर ट्रैक्टर से क्रय केंद्र पर जा रहे थे।गांव मुबारकपुर कुंडे के पास उनके गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और गन्ना बिखर गया।