लखीमपुर: सड़क हादसे के मामले में पेशी पर आए सिसैया पुरवा गांव के ग्रामीण ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिसैया पुरवा गांव निवासी विष्णु पाल पुत्र बनवारी लाल सड़क हादसे के मामले में न्यायालय में पेशी पर आए थे। जहां घर पहुंचने पर अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।