लखीमपुर: मुंडन संस्कार कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को बेढनापुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दाउदपुर महेवा गांव निवासी सरोज कुमार पुत्र गुड्डू अर्जुनपुरवा में अपने साढ़ू के घर मुंडन संस्कार में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था।रास्ते में बेढनापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।सड़क हादसे में युवक सरोज कुमार की मौत हो गई थी।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।