भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में पेंशन लेने जा रही एक वृद्ध महिला बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवर निवासी महिला कंचन देवी अपनी पेंशन निकालने के लिए बैंक जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।