नगर की तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बुधवार को दर्जनों बंदर तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। जहां बंदरों ने एक दूसरे से लड़ते हुए जमकर उत्पात मचाया। वही बंदरों के हंगामे से तहसील कार्यालय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।