कांगड़ा: पंच भीष्म मेले के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने मां जयंती के किए दर्शन
Kangra, Kangra | Nov 5, 2025 बुधवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा उपमंडल के जयंती माता मंदिर में पंच भीष्म मेले के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां जयंती के दर्शन किए। सुबह चार बजे कपाट खुलने के बाद मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं मांगीं। प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन हुआ और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए।