झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा सिमडेगा जिले के शारदा धाम में शुक्रवार को 11:00 बजे बसंत पंचमी के मौके पर अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां पर झारखंड छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य के लोग शामिल हुए पहाड़ों के बीच बसे शारदा धाम में मां सरस्वती की प्रतिमा है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। बताया गया कि यहां पर आयोजित कार्यक्रम का कल समापन होगा।