झांसी: जिला पंचायत कार्यालय के सामने एक्टिवा पर रखे बैग को किशोर ने चुराकर भागा, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Jhansi, Jhansi | Aug 24, 2025 सदर बाजार स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने शनिवार दोपहर 12:10 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक एक्टिवा पर रखा बैग एक किशोर लेकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रविवार सुबह 11:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।