लाडपुरा: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिवंगत परिवहन निरीक्षक के परिजनों से कुन्हाड़ी आवास पर मिलकर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
Ladpura, Kota | May 14, 2025 उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बुधवार को दोपहर 12 बजे दिवंगत परिवहन निरीक्षक स्व. नरेश कुमार के कोटा स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई